ऑनलाईन सेवायें

श्री योगी आदित्यनाथ
माननीय मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश)

श्री अरविंद कुमार शर्मा
माननीय नगर विकास मंत्री (उत्तर प्रदेश)

राकेश राठौड़ गुरु
माननीय नगर विकास राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश)

नेहा अवस्थी
अध्यक्ष

वैभव त्रिपाठी
सहा. नगर आयुक्त
हमारे बारें में नगर पालिका परिषद्, सीतापुर
सीतापुर (Sitapur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर ज़िलेमें स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। उत्तर प्रदेश राज्य के अवध क्षेत्र में लखनऊ एवं शाहजहांपुर मार्ग के मध्य में सरायन नदी के किनारे पर स्थित है। यह जिला सदैव धार्मिक सहिष्णुता और गंगा जमुनी तहज़ीब को शिखर पर ले जाने वाले जिलों में शुमार किया जाता है। सीतापुर नगर में भारत का प्रसिद्ध नेत्र अस्पताल है। सीतापुर गुड़, गल्ला, दरी की बड़ी मंडी है। यहाँ एक बहुत बड़ा आँख का अस्पताल जिसकी स्थापना प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ महेश प्रसाद मेहरे ने की थी, सैनिक छावनी तथा उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे के जंक्शन हैं, प्लाईवुड और तीन बड़े शक्कर के मिल हैं। आजकल ये जनपद औद्योगिक बिन्दु से महुत महत्वपूर्ण नहीं है । इस ज़िले में 5 चीनी मिले , चावल व आटा मिलें कार्यरत हैं। यह जनपद मुख्य रूप से सूती व ऊनी दरियों के लिये प्रसिद्ध है । लहरपुर और खैराबाद विशेष रूप से इसके उत्पादन एवं निर्यात के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ बनने वाली सूती और ऊनी दरियां देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।



